कपड़ों पर Logo हमेशा लेफ्ट साइड में क्यों होता है? जानें वजह
ब्रांडेड कपड़े पहनना आजकल आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि लगभग हर टी-शर्ट, शर्ट या जैकेट पर ब्रांड का Logo हमेशा लेफ्ट साइड में ही क्यों होता है? यह सिर्फ डिज़ाइन का इत्तेफाक नहीं, बल्कि इसके पीछे एक गहरी ब्रांडिंग रणनीति और मनोवैज्ञानिक कारण होता है। दरअसल, जब दो लोग आमने-सामने मिलते हैं या हाथ मिलाते हैं, तो सामने वाले की नजर सबसे पहले दाईं ओर (हमारी लेफ्ट साइड) पड़ती है। ऐसे में ब्रांड का Logo सामने वाले को तुरंत दिखता है। इसके अलावा, पारंपरिक तौर पर यूनिफॉर्म और मिलिट्री ड्रेसेज़ में बैज या नाम लेफ्ट साइड में होता है – जहाँ दिल होता है – जिससे यह जुड़ाव और प्रतिष्ठा का संकेत भी बनता है।
ब्रांड के लिए सबसे जरूरी होता है कि उनका Logo जल्दी से पहचाना जाए। लेफ्ट साइड में Logo लगाने से यह आंखों के संपर्क में जल्दी आता है, खासकर जब कोई व्यक्ति चल रहा हो, बैठा हो या कैमरे के सामने हो। यही वजह है कि टेलीविज़न, विज्ञापन और रेड कार्पेट पर भी कपड़ों के Logo लेफ्ट में ज़्यादा दिखते हैं।



