देश

आंध्र प्रदेशः केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, छह लोगों की मौत, 13 गंभीर रूप से झुलसे

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुसुनुरू मंडल के आखिरी गुडेम स्थित पोरस केमिकल फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लगने के कारण पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बुरी तरह से झुलसे एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक सभी बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी मृतकों पहचान नहीं हुई है।
पुलिस और एनडीआरएफ के दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 13 घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय 150 से अधिक कर्मचारी रासायनिक कारखाने में रात की शिफ्ट में काम कर रहे थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button