खेल-खिलाड़ीदेश

चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा कायम, बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला कल शाम 8:00 बजे चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2024 के शुरूआती मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर अपना दबदबा जारी रखा।

पहले सीएसके के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (29 रन देकर 4 विकेट) ने अपनी ‘वैरिएशन’ से 4 विकेट झटककर आरसीबी को मुश्किल में डाल दिया था।

लेकिन अनुज रावत (48 रन) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 38 रन) के बीच छठे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी से आरसीबी 6 विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।

वहीं, आरसीबी के गेंदबाज अपनी गलतियों से सीएसके को दबाव में लाने के बावजूद जीत दर्ज करने से नहीं रोक सके। सीएसके ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाकर अपने नए कप्तान रूतुराज गायकवाड़ की जीत से शुरूआत कराई।

शिवम दूबे (28 गेंद में नाबाद 34 रन) और रविंद्र जडेजा (17 गेंद में नाबाद 25 रन) 5वें विकेट के लिए नाबाद 66 रन जोड़कर सीएसके को जीत तक ले गए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button