खेल-खिलाड़ीदेश

SRH vs KKR Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं हैदराबाद और कोलकाता के बीच आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला

SRH vs KKR Live Streaming: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज शाम 7:30 बजे कोलकता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद से भिड़ने के लिए तैयार है।

दोनों ही टीमें इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 25 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें कोलकाता की टीम ने 16 मुकाबले जीते हैं। वहीं हैदराबाद की टीम महज 9 मैच ही जीत पाई है।

अगर बात करें दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों की, तो कोलकाता की टीम इसमें भी हैदराबाद की टीम पर भारी पड़ी है। पिछले 5 मैचों में से 3 मैच कोलकाता ने जीते है और हैदराबाद के हाथ 2 जीत लगी है।

सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम आज कोलकता के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं कोलकाता की टीम हैदराबाद पर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी।

फैंस यहां देख सकेंगें मैच

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर मुफ्त में की जाएगी।

आईपीएल 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान नहीं करना होगा।

Jio Cinema पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 अलग-अलग भाषाओं में 4K रेजोल्यूशन में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

टीवी पर मैच देखें वाले प्रशंसकों के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अमेरिका में इस मैच को विलो टीवी पर मुफ्त में देखा जा सकेगा।

यूके में इस मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में फॉक्सटेल और दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर आईपीएल का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button