खेल-खिलाड़ीदेश

आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी टक्कर, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच लखनऊ के इकना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे 1 मुकाबले में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 4 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 3 मैच में जीत मिली है और 1 मैच में हार मिली है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। ऐसे में फैंस को आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2024 का 26वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित-XI

केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, एम सिद्धार्थ

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित-XI

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार/सुमित कुमार

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button