खेल-खिलाड़ीदेश

DC vs LSG Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच

DC vs LSG Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने के लिए तैयार है।

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें अब तक कुल 3 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का पलड़ा भारी रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 में से 3 मुकाबले जीते हैं और दिल्ली पर अपना दबदबा कायम रखा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अभी तक 1 भी जीत नहीं मिली है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज का मैच जीतकर अपने रिकॉर्ड को और भी बेहतर करना चाहेगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

दोनों ही टीमें काफी शानदार हैं। दोनों ही टीमें आज का मैच जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। आज फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

फैंस यहां देख सकेंगें मैच

भारत में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2024 के 26वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर मुफ्त में की जाएगी।

आईपीएल 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान नहीं करना होगा।

Jio Cinema पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, हरयाणवी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 अलग-अलग भाषाओं में 4K रेजोल्यूशन में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

टीवी पर मैच देखें वाले प्रशंसकों के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अमेरिका में इस मैच को विलो टीवी पर मुफ्त में देखा जा सकेगा।

यूके में इस मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में फॉक्सटेल और दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर आईपीएल का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित-XI

केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, एम सिद्धार्थ

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित-XI

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार/सुमित कुमार

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button