देशराज्य

कुछ अनपढ़, तो कुछ 5वीं पास, पढ़ाई में ये है नेताओं के हाल?

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि इस समय पूरे भारत में लोक सभा के चुनाव चल रहे हैं। तो वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक पार्टियों के कई नेता संसद में बैठेंगे।

वे हमारे भविष्‍य की योजनाएं बनाएंगे, उन पर बहस करेंगे। बता दें कि देश के संविधान में इन सांसदों और विधायकों का अहम योगदान होता है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि इनमें से कितने नेता कहां तक पढ़े लिखे हैं ?

एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव लड़ रहे 121 उम्मीदवारों ने खुद को अनपढ़ घोषत किया है।

साथ ही 359 उम्मीदवारों ने कहा है कि उन्होंने केवल 5वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। बता दें कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर ने जो रिपोर्ट साझा की है, उसके आधार पर यह जानकारी सामने आई है।

आंकड़ो से पता चला है कि 647 उम्मीदवार 8वीं कक्षा तक पास हैं। वहीं 1,303 उम्मीदवार ऐसे हैं जो 12वीं पास हैं। साथ ही 1502 उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 198 हैं।

एडीआर ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे 8,360 उम्मीदवारों में से 8,337 की शैक्षणिक योग्यता का विश्लेषण किया है। यह रिपोर्ट हर चरण में प्रत्याशियों की ओर से दायर की गई हलफनामे पर तैयार की गई है।

1 जून 2024 तक सभी सातों चरणों के चुनाओ का समापन हो जाएगा और इसके बाद आपको बहुत जल्द 4 जून 2024 को इन सभी चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button