देशराज्य

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मैदान में होंगे ये दिग्गज, इन हॉट सीटों पर रहेगी सबकी नजर

देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। 7वें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के इस अंतिम चरण पर सभी की नजर रहने वाली है।

क्योंकि आखिरी चरण में कुछ हॉट सीटों पर मतदान होना है। क्योंकि ये सीटें पार्टियों और उम्मीदवारो के लिए साख की लड़ाई है। ऐसी ही कुछ हॉट सीटों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

देश की सबसे चर्चित सीट वाराणसी में भी अंतिम चरण में मतदान होना है। यहां से पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मैदान में उतारा है। हालांकि, पीएम मोदी ने यहां 2019 में बड़े अतंर से जीत हासिल की थी।

दूसरी हॉट सीट है चंडीगढ़। 7वें चरण में हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भी चुनाव होना है। यहां भाजपा ने किरण खेर का टिकट काट संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। तो कांग्रेस ने मनीष तिवारी को मैदान में उतारा है। जिसके बाद यहां भी मुकाबला टक्कर का हो गया है।

सातवें चरण में बिहार में 8 सीटों पर मतदान होना है। लेकिन पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। क्योंकि इस बार यह राष्ट्रिय जनता दल के लिए साख की लड़ाई मानी जा रही है।

यहां से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी डॉ मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं। तो वहीं, बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद राम कृपाल यादव को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है।

पंजाब की सभी 13 सीटों पर सातवें चरण में मतदान होना है। लेकिन सबकी नजर लुधियाना लोकसभा सीट पर बनी हुई है। क्योंकि यहां मुकाबला टक्कर का हो गया है।

जहां कांग्रसे ने प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग को टिकट दिया है। तो भाजपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया है। जिससे जहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button