उत्तर प्रदेशलखनऊ

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के कार्यक्रम को सीएम ने किया संबोधित, कहा- अच्छी कानून व्यवस्था के दम पर चमक रहा यूपी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन यानि उद्यमी महासम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने उद्मियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के कामों का जिक्र किया और कहा कि एमएसएमई योजना के तहत उद्मियों को काफी लाभ मिल रहा है।

उन्होंने उद्मियों से कहा कि अगर आपका उत्पाद अच्छा होगा तो ग्राहक को आपका जरूर सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो दिखता है वो बिकता है इसी के तहत काम करने की जरूरत है। आपका प्रोडक्ट तो अच्छा होना ही चाहिये पैकेजिंग भी अच्छी होनी चाहिये। केंद्र सरकार और हम मिलकर उद्मियों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि अर्थव्यवस्ता में उद्मियों की अहम भूमिका है। आज से छह साल पहले ईज आफ डूइंग बिजनेस में यूपी की दशा बहुत खराब थी। आज यूपी ईज आफ डूइंग बिजनेस के मामले में नित नए सोपान बना रहा है। यहां बिजनेस करना अब काफी आसान हुआ है। इसमे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका यूपी की कानून व्यवस्था निभा रही है।

आज यूपी की कानून व्यवस्था की पूरी दुनिया में चर्चा है। इसी के साथ लाल फीताशाही पर भी हम लोग काम कर रहे हैं और हर काम को डिजिटल कर रहे हैं जिससे उद्मियों को बाबुओं के चक्कर ना लगाने पड़ें। आज यूपी की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। वोकल फार लोकल से भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। वोकल फार लोकल से ही भारत मजबूत होगा। वन प्रोडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट से यूपी मजबूत हो रहा है।

निवेश सारथी पोर्टल से उद्मियों को मदद मिल रही है। यूपी में अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का सफल आयोजन हुआ। उद्मियों को यूपी सरकार हर मदद दे रही है। सीएम ने कहा कि आज का समय स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का है। आज अगर आप स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करेंगे तो जरूर सफल होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button