उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ विवि. में छात्रों ने लगाया अवैध फीस वसूली का आरोप, कुलपति से मिलने पहुंचे छात्र मुलाकात ना होने पर धरने पर बैठे

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने अवैध फीस वसूली का आरोप लगाया है। छात्र-छात्रा एक संगठन के माध्यम से इसकी शिकायत करने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति के पास पहुंचे थे लेकिन उनसे मुलाकात ना होने पर सभी धरने पर बैठ गए। छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारी का कहना है कि विश्वविद्यालय में अलग-अलग कोर्सों में अब अलग तरीके से फीस की वसूली की जा रही है।

इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जितनी बार धरना प्रदर्शन किया जाता है उतनी बार छात्रों का सिर्फ उत्पीड़न होता है।

छात्रों का आरोप है कि पीजी संकाय में लैबोरेट्री फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उनका उत्पीड़न हो रहा है।  वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी कोई जवाब नहीं दिया गया है। प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों की जो भी मांग होगी उसका पत्र लेकर समाधान कराया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button