उत्तर प्रदेश

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3 दिन सहारनपुर तक चलेगी, कई ट्रेनें प्रभावित

उत्तर रेलवे के सहारनपुर-अंबाला कैंट रेलखंड पर यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन में रेलवे इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 10 से 12 दिसंबर 2026 तक लखनऊ जंक्शन से रात 11:55 बजे रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यानी इन तीन दिनों में ट्रेन सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच संचालित नहीं होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 11 से 13 दिसंबर तक चंडीगढ़ के बजाय सहारनपुर स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

इंटरलॉकिंग कार्य का असर दूसरी ट्रेनों पर भी पड़ेगा। जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस को 10 दिसंबर को तीन घंटे और 12 दिसंबर को चार घंटे की देरी से चलाया जाएगा। वहीं, 11 दिसंबर को चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से करीब 1 घंटा 20 मिनट देरी से रवाना होगी। यात्रियों को सलाह है कि दिसंबर में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर, तारीख और संशोधित परिचालन समय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर जरूर जांच लें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button