उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: ब्रजेश पाठक

  • डिप्टी सीएम ने एनेक्सी भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
  • केयर एप पर क्रियाशीलता उपकरणों की जानकारी फीड करने के निर्देश

लखनऊ। सभी अस्पताल आपसी तालमेल बनाकर रखे,इलाज के लिए मरीज को परेशानी न उठानी पड़े।मरीजों को उच्च श्रेणी की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की श्रेष्ठ प्राथमिकता है। मरीजों को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सक बाहर की दवाएं कतई न लिखें। यह बातें गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एनेक्सी भवन में सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों की समस्याओं और कमियों को निदेशक-सीएमएस अपने स्तर से जिम्मेदारी के साथ दूर करें। यदि कोई सामान्य कमी हो तो दूसरे अस्पताल की सहायता लेकर उसे दूर करें और जो दवाएं जिलों के ड्रग वेयर हाउस में उपलब्ध हैं, उन्हें मरीजों को उपलब्ध कराया जाए। रोगी कल्याण निधि की राशि मरीजों के हित में प्रयोग की जाए। हर महीने अस्पताल के प्रमुख अपने संस्थान की क्रिटिकल परफॉर्मेंस का विश्लेषण करें।

डिप्टी सीएम ने कहा कि केयर एप में हर सोमवार उपकरणों की क्रियाशीलता का डाटा उपलब्ध कराएं। गंभीर मरीजों के लिए वेंटीलेटर-आईसीयू की व्यवस्था के लिए सभी चिकित्सा संस्थान आपस में समन्वय स्थापित करें। वहीं बैठक में चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा,आलोक कुमार समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी साइन बोर्ड पर दर्ज की जाए। साइन बोर्ड को समय-समय पर अपडेट करें। सभी चिकित्सक अपने पर्चे पर दवाओं का जेनरिक नाम ही लिखें। अस्पतालों में नियमित साफ-सफाई और उनका नियमित रूप से पर्यवेक्षण करें।

अस्पताल में रख-रखाव, मरम्मत, रंगाई-पुताई प्राथमिकता से की जाए।इसी क्रम में डिप्टी सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि आपातकालीन वार्ड में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। मरीजों के लिए एंबुलेंस, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, आवश्यक दवाइयां, उपकरणों, पंखा-कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वार्ड में जो भोजन उपलब्ध कराया जाता है,उसकी गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए और तीमारदारों का टेस्टीमोनियल रिकॉर्ड रखा जाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button