केजीएमयू के सहयोग से लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

लखनऊ। केजीएमयू और संस्थाओं के सहयोग से दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक सौ लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर को पैथोलॉजी विभाग और क्लिनिकल हीमोटोलोजी के सहयोग से प्रयास संकल्प,रोटी कपड़ा फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित किया गया।दो दिवसिय निशुल्क चिकित्सा शिविर बागामऊ की लेबर कॉलोनी में लोगों को मुफ़्त हेल्थ चेकअप किया गया। जिसे कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद के मार्गदर्शन में सोशल आउटरीच प्रोग्राम तहत किया गया। इसमें सामाजिक संस्था प्रयास संकल्प की सचिव गरिमा प्रकाश तथा “रोटी कपड़ा फाउंडेशन”की उपाध्यक्ष आकांक्षा आनंद और अजय मेहरोत्रा का ख़ास सहयोग रहा।
वहीं केजीएमयू डॉ एसपी वर्मा, डॉ रश्मि कुशवाह, डॉ वाहिद अली, डॉ गौरव, डॉ संजय, डॉ वैभव, डॉ फ़ातिमा और हीरेंद्र ने लोगो की जांच के साथ परामर्श प्रदान किया। वहीं डॉ एसपी वर्मा ने ऐसे हेल्थ चेकअप कैंप को जरूरी बताया और सहयोग देने का भरोसा भी दिया।
डॉ. रश्मी कुशवाह ने बच्चों के साथ-साथ वहां के बड़े बुजुर्गों को सेहत के प्रति सजग रहने के उपाय बताए और बच्चों को कॉपी पेंसिल वितरित कर पढने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदु सक्सेना ने महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के उपाय बताएं। इसी के साथ मगनीफुर लाइफ साइंस के सौजन्य से मरीज़ों को मुफ़्त दवा दवाइयाँ कैल्शियम, आयरन, मल्टीविटामिन, एंटीबायोटिक तथा अन्य प्रकार की दवाएँ दी गई,जाँच में बीमारी के लक्षण पाए गए केजीएमयू में रेफ़र किया गया है।



