उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंगनी के बाद कार व 10 लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर तोड़ा रिश्ता, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में मंगनी के बाद दहेज में 10 लाख और कार की मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित भाई का कहना है कि रिश्ता टूटने से बहन मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक, क्षेत्र के अवध विहार निवासी युवक ने प्रार्थना-पत्र दिया। बताया उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसके चलते उसने अपनी बहन का रिश्ता बीकेटी थाना क्षेत्र के बरगदी निवासी विकास गुप्ता से तय किया। 18 अक्टूबर 2023 में एक गेस्ट हाउस में बहन की मंगनी विकास के साथ की थी। आयोजन में करीब तीन सौ लोग शामिल हुए थे। लड़के वालों काे कई कीमती उपहार दिए थे। मंगनी के बाद शादी की तारीख भी तय कर दी थी। जिसकी रजामंदी विकास, उसके पिता अजय गुप्ता, मां किरन व अन्य सदस्यों दी थी।

पीड़ित का आरोप है कि मंगनी के कुछ दिन बाद विकास के फूफा नवाब गुप्ता ने फोन कर रिश्ता तोड़ने की बात कही। पूछने पर बोले की आप खुद आकर बात कर लो। युवक परिवार के सदस्यों के साथ बरगदी स्थित विकास के घर पहुंचा। जहां अजय गुप्ता ने दहेज में 10 लाख रुपये और कार की डिमांड की। मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया विकास समेत 10 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

टेंट से लेकर हलवाई तक बुक…

युवक ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं थी। टेंट, गेस्ट हाउस से लेकर कैटर तक बुक कर दिया था। सभी को एडवांस भी दिया है। तैयारियों में काफी रुपये खर्च होने की बात भी युवक ने वर पक्ष को बताई। समाज में बहन की बदनामी की बात बोल काफी मान मनौव्वल के बाद भी आरोपी शादी करने काे राजी नहीं हुए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button