उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : अजय राय

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़, फिरोजाबाद व आगरा में हुई घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों में कानून का भय पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अपराधी आए दिन हत्या, डकैती, लूट तथा दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। बढ़ते अपराधों की दिशा में प्रदेश प्रतिदिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व अलीगढ़ के मामूभंजन इलाके में भीड़ ने फरीद उर्फ औरंगजेब की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसी तरह फिरोजाबाद में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हुई व आगरा में दो भाइयों की पुलिस प्रताड़ना के बाद आत्महत्या सम्बन्धी घटना के संज्ञान में आने के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के परिजन से मिला और पार्टी की ओर से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद, तनुज पुनिया, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक, उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा, फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार, जिला कांग्रेस कमेटी आगरा के अध्यक्ष अरुण शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित दिवाकर व जिला/शहर कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के अध्यक्ष संदीप तिवारी तथा साजिद बेग शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button