उत्तर प्रदेशगोरखपुर

ग्रुप डी कोटे के सभी अभ्यर्थियों की रेल प्रशासन द्वारा नियुक्ति हमारा प्रयास सफल: विनोद राय

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे पर आरआर सी द्वारा चयनित ग्रुप डी कोटे के सभी अभ्यर्थियों को प्रशासन द्वारा नियुक्त कर दिया गया है जिस पर उन्होंने प्रसन्नता प्रकट किया है। महामंत्री विनोद राय ने बताया कि आरआरसी द्वारा चयनित ग्रुप डी कोटि के कुछ अभ्यर्थियों के नियुक्ति में बाधा आ रही थी। जिसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने अपने पदाधिकारियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे मैकेनिकल वर्कशॉप के कार्मिक विभाग एवं मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों से वार्ता किया था। अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दिया है जिनके नियुक्त में बाधा आ रही थी। नवनियुक्त हुए सभी कर्मचारियों में प्रसन्नता की लहर है। महामंत्री विनोद राय ने उन सभी नवनियुक्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं कारखाना एवं पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को धन्यवाद दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री माधव प्रसाद शर्मा एवं सभी पदाधिकारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे पर रेलवे भर्ती सेल द्वारा चयनित एवम नियुक्त ग्रुप डी कोटि के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button