उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस’’

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर , तथा नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस’’ मिशन लाइन के अन्तर्गत सोमवार को 11.00 बजे विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन सभागार में पर्यावरण संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति जी द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पान्जली करते हुए दीप प्रज्ज्वलन किया। डाॅ. जितेन्द्र कुमार, कार्यक्रम समन्वयक ने प्रो. राजेश सिंह कुलपति, डाॅ. जी.पी. राव निदेशक कृषि विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्ववद्यालय, गोरखपुर एवं समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण व राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त अधिकारीगण तथा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर कुलपति जी, निदेशक, कृषि विभाग एवं कार्यक्रम समन्वयक, डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने दीक्षा भवन पर वृक्षा रोपड़ किया। कुलपति जी एवं कार्यक्रम समन्वयक द्वारा दीक्षा भवन के मुख्य द्वारा पर लाइफ प्रतिज्ञा शपथ दिलाया गया। शपथ के उपरान्त कुलपति जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को प्रस्थान किया। रैली दीक्षा भवन से निकलकर पूरे परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मिशन लाइफ अभियान चलाकर राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यालय पर समाप्त किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली, निबन्ध एवं पेन्टिग प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में तान्या शर्मा, आकाश कुमार, प्रथम स्थान, रोशनी सिंह, अमृता सिंह, द्वितीय स्थान, नीतू भारती, रागीनी चैहान, तृतीय स्थान तथा निबन्ध प्रतियोगिता में अवन्तिका, प्रथम स्थान, विनय यादव द्वितीय स्थान, अन्नु निषाद, तृतीय स्थान एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता में निशा सिंह, प्रथम स्थान, आयुषी, द्वितीय स्थान, उमा भारती तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय, डाॅ. प्रभुनाथ, डाॅ. अपरा त्रिपाठी, भौतिक विभाग, गौरी शंकर चैहान, ललितकला विभाग, डाॅ. महेन्द्र प्रताप सिंह, प्राणि विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर उपस्थिति थे। कार्यक्रम मनमोहन, शाहिल, कमलेश यादव, अनामिका, अतुल कुमार, वैष्णवी यादव आदि लगभग 1200 स्वयंसेवकों/स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुशील कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यावाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button