उत्तर प्रदेशलखनऊ

मदरसों में स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को मिलेगा योग का ज्ञान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की ओर से समस्त मदरसों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए आदेश जारी हो गया। मदरसों में बच्चों को योग का ज्ञान देने के लिए विभिन्न माध्यमों टीवी स्क्रीन, मोबाइल फोन एप्प, प्रशिक्षक के माध्यम का उपयोग कराया जायेगा।

उप्र मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि मदरसों में योग दिवस मनाने के लिए आदेश जारी हुआ है। इसके साथ ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के लिए भी निर्देश जारी हुए हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को देखें और सहयोग करें, जिससे योग दिवस मनाने में कोई कठनाई ना हो। मदरसों में योग दिवस के कार्यक्रम सम्पन्न हो।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने पहले ही मदरसों को शिक्षा जगत का बताते हुए प्रत्येक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में मदरसों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर निर्देशित किया जा चुका है। धर्मपाल सिंह ने मदरसों में योग दिवस के कार्यक्रम करने को सुनिश्चित कराने के लिए उप्र मदरसा बोर्ड को सख्त निर्देश दिए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button