उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में सर्द हवाओं ने झकझोरा: कई शहरों में पारा 10 डिग्री के आसपास, बरेली सबसे ठंडा

लखनऊः सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवात के अवशेष का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही सतही स्तर पर हवा की दिशा पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हो जाने तथा आसमान से बादल छंटने से रात में सर्दी बढ़ गई है. इससे राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी आरम्भ हो गई है. पिछले 48 घंटों के दौरान लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.2°C की गिरावट के साथ 11.1°C तक लुढ़क गया. इसी क्रम में ठंडे रेगिस्तानी एवं हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठण्डी हवाओं से आगामी 2-3 दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में भी 2°C की गिरावट आने जबकि न्यूनतम तापमान में 1°C की मामूली गिरावट आने की संभावना है. इसी के साथ मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में बरेली सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं, झांसी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊः राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा. दिन में आसमान साफ रहा और धूप खिली. न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.

वाराणसीः न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से अधिकतम न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है जिससे ज्यादातर जिलों में अधिकतम वन न्यूनतम तापमान सामान्य व सामान्य से नीचे चल रहे हैं. आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होगी आगामी 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button