अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी में धारदार हथियार से देवर की हत्या, भाभी गंभीर रूप से घायल, रात में बरामदे में सो रहे थे दोनों

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में रविवार की रात घर के बरामदे में सो रहे देवर और भाभी पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया. इसमें देवर की मौत हो गई. वहीं, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. घायल महिला को इलाज के लिए परिजन जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया.

पुलिस ने देवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वारदात उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मनीरामपुर रामदैयपुर गांव में हुई है. गांव निवासी राम सजीवन 55 और धनराजी 58 अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे. रात में कुछ बदमाश आए और बरामदे में सो रहे राम सजीवर व धनराजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

हमले में राम सजीवन की मौत हो गई, जबकि धनराजी गंभीर रूप से घायल हो गईं. हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर हुए शोरगुल को सुनकर आसपास के लोग इक्कठा हो गए. आनन फानन में परिजन घायल महिला को इलाज संयुक्त जिला चिकित्साल्य गौरीगंज लेकर गए. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच गई. पुलिस ने राम सजीवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ. इलामरान ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button