उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में युवक का सिर ईंट से कुचलकर गर्दन पर किए कई वार, मौत

कानपुर: शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगा बैराज के पास सोमवार सुबह करीब ढाई से तीन बजे के बीच 25 वर्षीय युवक प्रदीप की निर्मम हत्या कर दी गई. जब सुबह क्षेत्रीय लोगों ने खून से सने शव को देखा तो पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पुलिस आयुक्त डा.आरके स्वर्णकार, डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार, एसीपी मो.अकमल खां समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि युवक का सिर ईंट से कुचलकर गर्दन पर कई वार किए गए थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है.

एसीपी मो.अकमल खां ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है. युवक का नाम प्रदीप था और वह कन्नौज का रहने वाला था. वह नौकरी करता था. एसीपी ने कहा कि मर्डर का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है. हत्या से जुड़ी कुछ जानकारियां भी सामने आई हैं, जिन पर लगातार कवायद जारी है. जल्द ही पुलिस की ओर से दोषियों को सामने लाया जाएगा.

युवक का मोबाइल गायब: मौके पर जब पुलिस ने शव को देखा तो युवक के पास से उसका मोबाइल नहीं मिला. इससे पुलिस अफसरों का कहना था कि मर्डर करने वाला बेहद शातिर है. उसे पता था कि अगर मोबाइल छूट जाएगा तो जल्द ही पकड़ा जा सकता है. हालांकि, अफसरों ने कहा कि बहुत जल्द ही हत्यारों को हम गिरफ्तार करेंगे.

सन्नाटे वाली जगह पर हत्याः हत्यारों ने जिस जगह पर प्रदीप को मारा, उस रास्ते पर रात 10 बजे के बाद से वाहनों की आवाजाही न के बराबर रहती है. करीब सात से आठ किलोमीटर रास्ते पर भयंकर सन्नाटा पसरा रहता है. वहीं, सड़क के एक ओर तो गंगा बैराज का पूरा जंगल जैसा क्षेत्र है. प्रदीप को मारकर हत्यारे सन्नाटे और अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए होंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button