उत्तर प्रदेशबलिया

समतामूलक समाज की स्थापना ही बाबासाहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: भैया रंजय सिंह

बलिया। भारतीय संविधान  के जनक बाबासाहेब डा०  भीमराव अम्बेडकर जी के 132 वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय क्रांति फौज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैया रंजय सिंह ने कहा कि बाबासाहेब वास्तव  में एक युगद्रष्टा थे।  यही कारण है कि भारतीय संविधान  में सबको  ऊनका मौलिक अधिकार देकर समतामूलक समाज की स्थापना पर जोर दिया है, जिसे आज देश और प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर कार्य कर रही है। इस बात को बाबासाहेब आज से 75 साल पहले  समझ कर उसे संविधान  में शामिल  करने का कार्य किया है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि आज की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों  को देखते हुए यह जरुरी है कि बाबासाहेब द्वारा संविधान  में दिये गये समता , स्वयंत्रता , बन्धुतत्व और न्याय की भावना को व्यवहार में लाते हुए उनके सपनों का भारत बनाने में हम सभी लोग जाति,  धर्म एवं लिंग से ऊपर उठकर  कार्य करें ,  यही बाबासाहेब  डा० अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रंद्धाजलि  होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button