उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसएसबी ने बार्डर पर बैठक कर सुरक्षा स्वच्छता व शिक्षा के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

शोहरतगढ़। सशस्त्र सीमा चौकी धनौरा में 43 वीं वाहिनी एसएसबी कमान्डेंट शक्ति सिंह के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ ग्रामीण समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में ग्राम पंचायत झरुआ, धनौरा मुस्तहकम, नीबी आदि गाँव के ग्राम प्रधान व स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए बैठक के दौरान कमांडेंट अधिकारी शक्ति सिंह ने ग्रामीणों के समस्या के बारे में जाना साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के मौजूदा हालत के बारे में विचार विर्मश किये।

युवको को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना, शिक्षा के महत्व, नशा मुक्त भारत अभियान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विषय पर चर्चा किया गया और लोगों से अपील किया गया की कोई भी अवैध गतिविधि की जानकारी एवं विदेशी नागरिक अवैध रूप से सीमा पार होता है तो उसकी सूचना सशस्त्र सीमा बल व स्थानीय पुलिस को दे। और सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले एवं प्रशिक्षित होने पर आस-पास के युवायों को भी प्रशिक्षित करे। बैठक में एसएसबी की ओर से निरीक्षक/सामान्य महेंद्र प्रताप शुक्ला, समवाय प्रभारी, धनौरा, उप निरीक्षक/सामान्य प्रभात राय  व् ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीनेत चौरसिया, विरेन्द्र जायसवाल, मोहन चौधरी, नसीम अहमद व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button