उत्तर प्रदेशलखनऊ

हाथरस से हेमबाबू होंगे BSP कैंडिडेट, कार्यकर्ता सम्मलेन में हुई घोषणा

लखनऊ/हाथरस। बहुजन समाज पार्टी ने हाथरस सीट से हेमबाबू धनगर को अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। हेमबाबू बसपा के साथ लम्बे समय से जुड़े हैं। उनके नाम के घोषणा कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान पूर्व सांसद मुनकाद अली ने की। वर्तमान में हेमबाबू आगरा में रहते हैं।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी किसी गठबंधन में शामिल नहीं है। ऐसे में पार्टी की तरफ से टिकट देने में पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है। हेमबाबू के पिता जगदीश प्रसाद धनगर पार्टी की स्थापना के समय से ही बसपा में रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके बेटे को इसी के चलते लोकसभा का टिकट दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button