उत्तर प्रदेशलखनऊ

होली मिलन समारोह में बोले व्यापारी, कहा-सोलर एनर्जी हर स्तर पर है किफायती

लखनऊ। सोलर एनर्जी पर वन टाइम इन्वेस्टमेंट है। उसके बाद बचत ही बचत है। सोलर एनर्जी बिजली के बिल को काफी काम कर देगा। इसे हर व्यक्ति को अपने घरों पर लगाना चाहिए। व्यापारियों को विशेष कर सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें सरकार सब्सिडी भी  दे रही है। 2 किलोवाट पर 90,000 रूपए की सब्सिडी मिल रही है। जबकि 3 किलोवाट पर 1 लाख 8 हजार के करीब सब्सिडी मिल रही है। यह जानकारी व्यापारी प्रमोद सक्सेना ने दी। वह शुक्रवार को आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की फैजुल्लागंज इकाई के होली मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रमोद सक्सेना लंबे समय से सोलर एनर्जी सॉल्यूशन के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 किलो वाट पर महज 40,000 का खर्च आएगा। जबकि 3 किलो वाट पर 72000 का खर्च व्यक्ति को उठाना पड़ेगा, लेकिन इतने खर्चे पर हर महीने दो से 3000 रुपए की बचत होगी और यह बचत लाइफटाइम के लिए रहेगी। इसमें ना किसी बैटरी का खर्च है। वहीं जो पैनल सौर ऊर्जा के लिए लगाया जाता है।उसकी भी 25 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी होती है,ऐसे में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करना हर स्तर पर किफायती है।

इस अवसर पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की फैजुल्लागंज इकाई की तरफ से पूरनिया क्रासिंग पर होली मिलन कार्यक्रम वा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को माला पहनाकर, गुलाल लगाकर रंगों के त्योहार होली की अग्रिम शुभकामनायें दीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button