कुशीनगर

ट्रक में पीछे से भिड़ी बाइक  दो युवकों की मौत

कुशीनगर ब्यूरो
जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन स्थित ओवरब्रिज पर बीती रात ट्रक में पीछे से बाइक भिड़ गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक हाटा नगर के हरिटोला मोहल्ले के निवासी 20 वर्षीय उपेंद्र और 21 वर्षीय शिवम मद्धेशिया बाइक से ओबरब्रिज होकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रही ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। ओवरब्रिज पर गिरकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर पड़े रहे। समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण उन दोनो की मृत्यु हो गयी।
बताया जाताहै कि रात होने के कारण दुर्घटना की जानकारी लोगों को विलंब से हुई। उधर से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उसने नगर के गोरखपुर चौराहे पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। वहीं लोगों का कहना है कि समय से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद जान बच जाती।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button