कुशीनगर

संदिग्ध परिस्थिति मे किशोरी की मौत,बिस्तर पर मिला शव

ब्यूरो,कुशीनगर।
 जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कटहरी बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हो गई। रविवार की देर शाम उसका शव कमरे में बिस्तर पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पडोसी राज्य बिहार के भोरे थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की निवासी 17 वर्षीय नंदनी पुत्री दिलीप कुमार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कटहरी बाग में अपनी नानी के घर रहती थी। दो दिन पूर्व उसकी नानी कहीं रिश्तेदारी में चली गईं। किशोरी अकेली घर में थी। रविवार की शाम तक किशोरी जब घर से बाहर नही निकली तो गांव की उसकी परिचित कुछ युवतियां नंदनी के घर गईं। धक्का देने पर दरवाजा खुला तो युवतियों ने देखा कि कमरे में नंदनी अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। युवतियों ने अपने घर जाकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। किशोरी के शव के पास ही उसका मोबाइल फोन मिला। बगल में दुपट्टा पड़ा हुआ था, जिसमें गांठ बंधी थी। पुलिस की छानबीन मे यह सामने आया कि दोपहर 12 बजे तक किशोरी को अगल-बगल के लोगों ने देखा था। शाम को घटना की जानकारी हुई। किशोरी घर में अकेली थी इसलिए गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ सकेगी। इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दो साल से किशोरी अपनी नानी के पास रहती थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button