लखनऊ

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की बढ़ती जा रही है लोकप्रियता – उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कमेटी ने बनाया सिद्धार्थ नगर का जिलाध्यक्ष : मुबारकबाद 🌹

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां नगर वासियों के दुःख सु:ख में साथ खड़े रहने से नगर पंचायत शोहरत गढ़ सहित आस पास क्षेत्रों में जनता के बीच इनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में सिद्धार्थ नगर जनपद से बीजेपी के जगदम्बिका पाल को सांसद बनाने में पूरा जोर लगाने को लेकर नगर पंचायत से लेकर जनपद के आगे उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र की एनडीए सरकार में भी लोकप्रियता हासिल कर ली है। रवि अग्रवाल की इन्हीं सब उपलब्धियों को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कमेटी ने श्री रवि अग्रवाल को जनपद सिद्धार्थ नगर का जिलाध्यक्ष बना दिया है। इस खबर से पूरे नगर पंचायत शोहरत गढ़ में हर्षोल्लास देखा जा रहा है साथ ही साथ पूरे जनपद से समाज सेवियों जन प्रतिनिधियों ने रवि अग्रवाल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रांतीय ब्यापार मंडल अध्यक्ष श्री बनवारी लाल कंछल को कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button