लखनऊ

कैंसर संस्थान को खंडहर में तब्दील करने को आमादा है योगी सरकार- अनिल यादव


लखनऊlउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव ने योगी सरकार को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान की बदहाली को लेकर घेरा।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अनिल यादव ने कहा कि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को योगी आदित्यनाथ की सरकार खंडहर में बदलने के लिए आमादा है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर प्रदेश सरकार को रत्ती भर चिंता नहीं है। प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर मरीजों के इलाज को लेकर सरकार घोर लापरवाही और संवेदनहीनता को प्रदर्शित कर रही है।
उन्होंने एक शोध का हवाला देते हुए कहा कि कैंसर के 80 फीसदी मरीजों को ठीक समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। जिसका कारण है कि करोड़ों- अरबों रुपये से अपना चेहरा चमकाने वाली प्रदेश सरकार को इस जनसरोकार के मुद्दे से कोई चिंता नहीं है।
संगठन सचिव अनिल यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में पिछले लगभग दो साल से स्थाई निदेशक तक नहीं है। संस्थान की नियमावली कहती है कि कोई भी कार्यवाहक निदेशक एक साल से अधिक अपने पद पर नहीं रह सकता है। जबकि पिछले एक साल 10 माह से पीजीआई के निदेशक आरके धीमान संस्थान के कार्यवाहक निदेशक हैं।
उन्होंने कहा कि इस सरकार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जिसका जिता- जगाता उदाहरण यह संस्थान है। नियमावली यह भी कहती है कि संस्थान के डाक्टरों और कर्मचारियों को 7 वाँ वेतनमान दिया जाए लेकिन संस्थान कर्मियों को यह भी मयस्सर नहीं है। पिछले 3 सालों में 19 क़ाबिल डाक्टरों को मजबूरी में इस्तीफ़ा देना पड़ा है।
हमारे संज्ञान में यह भी आया कि इस संस्थान में पैरामेडिकल स्टाफ़ और सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति भी नहीं हो रही है। सिर्फ़ इतना ही नहीं संस्थान में कई क़िस्म घोटाले की भी सम्भावना है। संस्थान के बदहाली के चलते मरीज़ बुरी तरीके से प्रभावित हो रहे हैं।
इतने संवेदनशील विषय पर लापरवाही भरा रवैया अपनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री बृजेश पाठक को तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
प्रेस वार्ता में अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस इस संस्थान के कर्मचारियों को सातवाँ वेतन दिलाने और प्रदेश भर के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दिलाने की लड़ाई लड़ने को प्रतिबद्ध है। जल्द ही पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलकर उक्त मामले पर ज्ञापन भी देगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button