उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ की सड़कों को मिली है रफ्तार, 26 फ्लाईओवर की सौगात,54 हजार करोड़ का विकास कार्य: आनंद द्विवेदी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रविवार को झुग्गी-झोपड़ी जनसंपर्क अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा बूथ संख्या 356 , 357 , 359 घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इसके साथ ही भाजपा लखनऊ लोकसभा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कर पुनः मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बनाने के लिए संकल्पित किया।
2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद का भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आप देख सकते हैं। पूरे विश्व में भारत का मान, सम्मान बढ़ाने का काम किया है। राजनाथ सिंह ने लखनऊ के विकास कार्यों के लिए 54 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य किया हैं। एक नहीं, दो नहीं, 26 फ्लाई ओवर का सौगात लखनऊ को दिया जिसमे 13 फ्लाई ओवर बनाकर तैयार हैं 13 फ्लाई ओवर निमार्णाधीन है जिसमे टेढ़ी पुलिया का फ्लाई ओवर का निर्माण, कुकरैल फ्लाई ओवर, लालकुआ फ्लाई ओवर,आई आई एम फ्लाईओवर, बंगला बाजार फ्लाईओवर, कुकरैल नाले पर रहीम नगर और महानगर जोड़ने के लिए 2 लेन के दो सेतु का निर्माण का कार्य हो चुका है।
उक्त अवसर पर विधानसभा सयोजक सतेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, अभियान संयोजक अनुराग मिश्रा, अंकित उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक केके मिश्रा, राजीव कृष्ण त्रिपाठी, शिवपाल सांवरिया, गौरी सांवरिया, धर्मेन्द्र सिंह, ज्योति सिंह, राघवेन्द्र अवस्थी, आदित्य मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, दिव्यांश गोयल, राजेंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, पुष्पेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष सैनी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button