संतकबीरनगर

मनीष अग्रहरि को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से किया गया सम्मानित , बधाइयों का लगा तांता

संतकबीरनगर। भाजपा  युवा मोर्चा बेलहर कला ब्लाक के कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि को संस्कृत एवं खेल मंत्री जितेंद्र कुमार ने फेस आफ फ्यूचर आफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम बिहार के छपरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया।
वर्तमान में मनीष अग्रहरि भाजपा युवा मोर्चा बेलहर संत कबीर नगर का कोषाध्यक्ष है एवम अग्रहरि समाज संत कबीर नगर नगर महामंत्री को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के सन्त कबीर नगर से चयन किया गया है यह पुरस्कार फेस आफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा 3 फरवरी को बिहार के छपरा जिले में राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में मनीष अग्रहरि को पुरुस्कृत किया गया। राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार के बाद अपने आवास पर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार सामाजिक कार्यों को लेकर दिया जाता है जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, मतदान अभियान चलाया,सड़क सुरक्षा अभियान, प्रधान मंत्री आवास योजना,पूधारोपण कोविड 19 में जागरूकता व सेवा करते रहे हैं एवम सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचाने का कार्य किया है, उन्होंने कहा कि जब तक जीवन है तब तक सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। राष्टीय प्रेरणा दूत पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश से मिलने पर  उनके परिजन एवं सगे संबंधी बधाई दे रहे हैं साथ ही उनके गांव में खुशी की लहर है। अग्रहरि समाज के जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरी ने कहा कि जिला सहित पूरे राज्य के लिए यह गौरव की बात है
गुड्डू प्रधान जी,दयाराम त्रिपाठी,निसार अहमद,जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरि,सुनील अग्रहरि,सुभाष अग्रहरि,तरीकत हुसैन,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुप यादव,अतहर हुसेन,मोनू जायसवाल,प्रिंस सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button