संतकबीरनगर
दो वर्षीय बालक की पोखरे में गिरने से हुई मृत्यु
Computer Jagat 24
Follow on X
February 26, 2023

सन्तकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बरैनियां में एक दो बर्षीय बच्चा बृहस्पतिवार को खेलते समय निकट के पोखरे में जा गिरने की सम्भावना पर ग्रामीण पोखरे में बच्चे की तलाश में जुटे रहे,सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया पुलिस और मछुआरों की मदद से से शनिवार को बच्चे का मिला शव। थाना प्रभारी और पुलिस टीम के साथ जमे रहे।बच्चे का नाम मोहम्मद दानियाल( 2 बर्ष ) पिता अहमद हसन था। शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था आंसू रूकने का नाम नही ले रहा था।माता पिता का यह एकलौता बेटा था मां दहाड़ मार कर रो रही थी। कि कौन बनेगा सहारा।थाना प्रभारी अनिल कुमार दूबे ने बताया कि पंचनामा के आधार पर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। विवेक कुमार,समाजसेवी डाक्टर हकीकुल्लाह,पूर्व प्रधान शफीउद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।
Computer Jagat 24
Follow on X
February 26, 2023



