सिद्धार्थनगर

एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल – घायलों को पहुंचायाअस्पताल

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
सिद्धार्थ नगर
एसपी सिद्धार्थ नगर अमित कुमार आनंद ने मानवता की मिसाल पेश कर पुलिस कर्मियों को यह संदेश दिया है कि ला एंड आर्डर मेंटेन करने के लिए कानूनी करते रहने के इंसानियत नहीं भूलना चाहिए। सबका अपना महत्व है। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ नगर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के मधुवनिया चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर परीक्षार्थियों की बाइक आपस में टकरा गई थी। जिसमें चार परीक्षार्थी घायल हो कर रास्ते पर पड़े थे। तभी एसपी साहब कपिलवस्तु थाना जा रहे थे। उनकी नजर घायलों पर पड़ते ही वह अपनी गाड़ी से उतर गए और घायलों को पुलिस कर्मियों की मदद से पुलिस की गाड़ी में बैठा कर अस्पताल पहुंचवा दिया। समय से अस्पताल पहुंचने से सभी का इलाज होना शुरू हो गया। एसपी की इस इंसानियत को जनपद वासी शैल्यूट कर रहे हैं। हर तरफ उनकी सराहना की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button