सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी संजीव रंजन की शानदार पहल से निराश्रित गौ वंशो को मिल सकता है आशियाना

श्री राम सोनी – प्रभारी – ख्वाजा एक्सप्रेस –

सिद्धार्थ नगर।
गौ संरक्षण अभियान के तहत 22 फरवरी बुधवार को जनपद सिद्धार्थ नगर के खेतों – सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित छुट्टा गौ वंशो को पकड़ कर नजदीकी गौशालाओं में संरक्षित करने का अभियान चलाया जाएगा। जिसका पूरा खाका जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की मौजूदगी में तैयार कर लिया गया है। ए जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने दी है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों की निगरानी में खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों,पशु धन विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि समस्त जिम्मेदार अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सुब्ह 6 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी पूरी टीम के साथ गौ वंशो को पकड़ कर नजदीकी गौशालाओं में संरक्षित करें। प्रभारी मुख्य पशुधन अधिकारी डॉ० आर० बी० यादव ने समस्त जनपद सिद्धार्थ नगर वासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील किया है। गौरतलब हो कि छुट्टा पशुओं से किसानों के साथ नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के दूकान दार, ग्राहक वह राहगीर भी कई वर्षों से पीड़ित हैं। जिलाधिकारी की इस पहल से जहां एक तरफ निराश्रित छुट्टा गौ वंशो को आशियाना मिल जाएगा वहीं दूसरी तरफ किसानों , दूकान दारो , ग्राहकों – राहगीरों को भी बड़ी राहत मिल जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button