अयोध्याउत्तर प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर में होगी विशेष आरती, शामिल होना चाहते हैं तो ऑनलाइन कराएं बुकिंग

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान श्रीराम की आरती होगी। राम मंदिर में आरती के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। राम जन्मभूमि मंदिर के पोर्टल से ऑनलाइन पास बन रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद पास अयोध्या में काउंटर से मिलेंगे। आरती में शामिल होने के लिए हो रही बुकिंग के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र,ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट में से कोई एक प्रूफ देना होगा।

आरती में अधिकतम 30 लोग ही शामिल हो सकेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर में दिन में तीन बार आरती होगी। एक सुबह 6.30 बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे होगी और तीसरी बार शाम 7.30 बजे विशेष आरती होगी। सुबह श्रृंगार आरती, दोपहर में भोग आरती और शाम में संध्या आरती होगी। हर आरती में अधिकतम 30 लोग शामिल हो सकेंगे।

सड़कों को सजाया जा रहा है

बता दें कि अयोध्या में अगले महीने होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर की एक प्रमुख सड़क को सूरज की थीम वाले ‘सूर्य स्तंभों’ से सजाया जा रहा है। तीस फुट ऊंचे प्रत्येक स्तंभ में एक सजावटी गोला है, जो रात में लाइट जलने पर सूर्य जैसा दिखता है। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अयोध्या संभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसे 40 स्तंभ ‘धर्म पथ’ मार्ग पर लगाए जाएंगे, जो नया घाट के पास लता मंगेशकर चौक को अयोध्या बाईपास से जोड़ता है।

फाइबर से बना सजावटी आवरण 

नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इन ‘सूर्य स्तंभों’ को स्थापित किया जा रहा है। इनमें से लता मंगेशकर चौक के पास सड़क के दोनों ओर 10-10 स्तंभ लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्तंभ पर एक विशेष फाइबर से बना सजावटी आवरण है, जिसमें ‘जय श्री राम’ का नारा, भगवान हनुमान की गदा और अन्य सजावटी चीजें प्रदर्शित की गई हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button