विदेश

रूस ने यूक्रेन पर किया वर्ष का सबसे बड़ा हमला, कई ठिकानों पर बरसीं 110 मिसाइलें

वर्ष 2023 के अलविदा होने से पहले रूस ने यूक्रेन पर इस वर्ष का सबसे बड़ा और भयंकर हमला किया है। हमला इतना जबरदस्त था कि कई बिल्डिंगों के परखच्चे उड़ गए। कई गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। इस भीषण हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने साल के सबसे बड़े हमलों में से एक में यूक्रेन पर रातभर में लगभग 110 मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि अधिकतर मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया, लेकिन हमले में कम से कम सात लोगों की जान चली गई।

रूस की ओर से किए गए इस साल के सबसे बड़े हमले में अभी कई और लोगों की मौत होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे में दब गए हैं। साथ ही काफी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे लोगों को तलाशने का काम जारी है। रूस के हमले से पूरे इलाके में दहशत फैस गई है। हमले के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए। धमाके इतने भयानक थे कि आसपास के कई शहरों तक इनकी आवाज सुनी गई।

रूस ने बरसाई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें

 ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा कि रूस ने पूरे यूक्रेन में लक्ष्यों पर हमले के लिए “स्पष्ट रूप से अपने पास मौजूद सभी चीजों का इस्तेमाल किया”। अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार से शुरू हुए हमले लगभग 18 घंटे तक जारी रहे जिनमें राजधानी कीव और पूर्वी एवं पश्चिमी यूक्रेन के क्षेत्रों सहित छह शहरों को निशाना बनाया गया। (एपी)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button