उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजकीय एवं निजी आईटीआई में एक वर्षीय एवं दो वर्षीय का प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित

विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एवं अधिशासी निदेशक, एससीवीटी अभिषेक सिंह ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2023-24 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2023-25 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www. upvesd.gov.in/dte देख सकते हैं।

अधिशासी निदेशक ने बताया कि प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2023 दिन गुरुवार (अवकाश सहित) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर दिये गये लिंक पर क्लिक अपना प्रवेश की स्थिति जान सकते हैं। यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ होगा तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त किया जा सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।

अधिशासी निदेशक ने बताया कि प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जॉच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें। अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE (स्थिर) एवं FLOAT (विस्थापित) दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button