उत्तर प्रदेशगोरखपुर

तज्किरा सैयदना अमीर मुआविया’ पुस्तक का हुआ विमोचन

गोरखपुर। मजलिस असहाबे कलम गोरखपुर द्वारा प्रकाशित ‘तज्किरा सैयदना अमीर मुआविया’ नामक पुस्तक का विमोचन चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में जुमा की नमाज के बाद उलमा किराम द्वारा किया गया। पुस्तक में इस्लाम धर्म के ताल्लुक से कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक बातों का उल्लेख किया गया है।

युवा लेखक कारी मोहम्मद अनस रज़वी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘तज्किरा सैयदना अमीर मुआविया’ के विमोचन के अवसर पर गोष्ठी हुई। जिसमें मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि आधुनिक युग में इस्लामी तालीम आसान जुबान में पेश करके कारी अनस ने बहुत ही उम्दा काम किया है। हर दौर में इस्लाम धर्म के विद्वान इस्लामी शिक्षा को आम और सादा जुबान में पेश करते रहे हैं।

पुस्तक में अमीरुल मोमिनीन हजरत सैयदना अमीर-ए-मुआविया की ज़िंदगी को संक्षेप में ठोस प्रमाणों के हवाले से पेश किया गया है। इस पुस्तक से अहले सुन्नत व जमात के अकीदे की हिफाजत में मदद मिलेगी। इस पुस्तक को सभी को पढ़ना चाहिए। पुस्तक के लेखक कारी मोहम्मद अनस रज़वी ने बताया कि अवाम को कुरीतियों से बचाने तथा सही रास्ते पर लाने के लिए पुस्तक लिखी गई है।

इस मौके पर मुफ्ती मेराज अहमद कादरी, मौलाना जहांगीर अहमद अज़ीज़ी, मौलाना महमूद रज़ा कादरी, नायब काजी मुफ्ती मोहम्मद अज़हर शम्सी, हाफिज आमिर हुसैन निज़ामी, हाफिज रहमत अली निजामी, सैयद नदीम अहमद, अली गजनफर शाह, समीर अली आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button