उत्तर प्रदेशगोरखपुर

असुरन की 70 दुकानों पर चला बुलडोजर, कराया गया अतिक्रमण मुक्त

गोरखपुर। प्रशासन इन दिनों अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त है। प्रमुख चौराहे असुरन पर बनी 70 अवैध दुकानदारों को नगर निगम द्वारा नोटिस दे कर अल्टीमेटम दे दिया गया था। जिसे शुक्रवार को सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम असुरन चौराहे पर पहुंचकर नोटिस दिए हुए दुकानों को ध्वस्त करा दिया। जिससे जाम के झाम से आम जनमानस को मुक्ति मिल गई। जहां कुछ दुकानदारों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया कि हमें रेलवे के पीछे जमीने खाली हैं वहां बनाकर दे दिया जाए, जिससे हम लोगों का रोजी-रोटी व जीविकोपार्जन चलता रहे लेकिन आज आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए अवैध 70 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया।

असुरन से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। असुरन पर वर्तमान समय में बहुत जाम लग रहा है। इस समस्या से राहगीरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम व रेलवे ने लगभग 70 दुकानों को तोड़ने का नोटिस जारी किया था। इसमें रेलवे की 40 व नगर निगम की लगभग 30 दुकानें हैं। असुरन- पिपराइच रोड पर कुछ निजी दुकानदारों को भी नोटिस दिया गया था प्रशासन की टीम ने एक- एक दुकानदार को नोटिस देकर दुकान खाली करने को कहा था बुलडोजर चलने से पहले दुकानदारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम का बुलडोजर असुरन चौराहे की 70 दुकानों को ध्वस्त करा दिया जिससे आवागमन सुचारू रूप से चल सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button