उत्तर प्रदेशगोरखपुर

मुकद्दस रमज़ान का पहला रोजा व जुमा अल्लाह की इबादत में बीता 

गोरखपुर। मुकद्दस रमज़ान के पहले जुमा की नमाज शहर की छोटी-बड़ी सभी मस्जिदों में अमन, शांति व तरक्की की दुआ के साथ अदा की गई।मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल, मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, जामा मस्जिद रसूलपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर सहित सभी मस्जिदों में भीड़ उमड़ी।

जुमा के नमाज की तैयारी सुबह से शुरु हो गई। लोगों ने गुस्ल किया। साफ सुथरे कपड़े पहने। इत्र लगाया। सिर पर टोपी सजाई। अज़ान होने से पहले ही बच्चे, नौजवान व बुजुर्गों ने मस्जिदों की ओर कदम बढ़ाए, ताकि पहली सफ में जगह मिल जाए। अज़ान से पहले नमाजियों से मस्जिदें भरनी शुरु हो गई। अज़ान होने तक मस्जिदे नमाजियों से भर गई। इसके बाद नमाजियों ने सुन्नत नमाज अदा की।

मस्जिद के इमामों ने तकरीर पेश की। रोजे के फजाइल बयान किए। मिम्बर पर खड़े होकर जुमा का खुतबा दिया। जुमा की नमाज अदा हुई। सुन्नत व नफ़्ल नमाज पढ़ी गई। सलातो-सलाम पढ़ा गया। घरों में महिलाओं ने नमाज अदा कर कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर दरुदो-सलाम पेश किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button