विदेश

जापान की सीमा में घुसा चीन का हेलिकॉप्टर, टोक्यो सख्त

जापान और चीन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, चीन का एक सैन्य हेलीकॉप्टर जापान की हवाई सीमा में घुस आया, जिससे टोक्यो में सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

जापानी रक्षा मंत्रालय ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपने F-15 लड़ाकू विमानों को इंटरसेप्ट मिशन पर रवाना किया और चीन के हेलीकॉप्टर को सीमा से बाहर खदेड़ दिया।

Also read this: भारत की कार्रवाई के बाद बदला चीन का रुख

इस घटना के बाद टोक्यो ने बीजिंग को राजनयिक नोट जारी कर इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई। जापान ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा और भविष्य में ऐसी किसी भी घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम चीन की पूर्वी चीन सागर में दबदबा बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। लेकिन जापान की फुर्तीली कार्रवाई ने दिखा दिया कि वह ड्रैगन की आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेगा

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button