विदेश

अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी, फेसबुक लाइव कर दुनिया को दिखाया

वाशिंगटन। अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। गोलीबारी करने वाले युवक ने फेसबुक लाइव कर यह दृश्य दुनिया को भी दिखाया। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के टेनेसी प्रांत के मेम्फिस शहर में 19 साल के एक युवक ने फेसबुक लाइव कर फायरिंग का ऐलान किया और फिर उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कीं।

फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में उक्त युवक को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर दनादन गोलियां चलाते हुए देखा गया। इसमें दो लोगों के मारे जाने और कई लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है। उक्त हमलावर ने शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की है। गोलीबारी के दौरान संदिग्ध हमलावर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

मेम्फिस पुलिस ने फेसबुक लाइव पर एक संदिग्ध बंदूकधारी द्वारा लगातार फायरिंग किये जाने की पुष्टि की और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवक है, जिसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गयी है।

उक्त युवक की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि एक हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील भी की थी। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी भी कर दी गयी थी। संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद नाकाबंदी हटा दी गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button