विदेश

JPMorgan 60-Storey Building: 2.9 करोड़ कांच की बोतलों से बनी गगनचुंबी इमारत

JPMorgan Chase की 270 Park Avenue स्थित नई इमारत करीब 2.5 मिलियन वर्ग फुट में फैली 60 मंजिला गगनचुंबी इमारत है। कंपनी ने इसे न्यूयॉर्क के सबसे बड़े ऑल-इलेक्ट्रिक टावर के रूप में विकसित किया है और 2025 में इसका आधिकारिक उद्घाटन किया गया।

इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किए गए कंक्रीट में पारंपरिक सीमेंट के करीब 40 प्रतिशत हिस्से को Ground Glass Pozzolan से बदला गया। यह सामग्री ऐसे इस्तेमाल किए गए कांच से तैयार की गई, जिसे सामान्य तौर पर लैंडफिल में भेज दिया जाता।

इस तकनीक के जरिए करीब 29 मिलियन यानी 2.9 करोड़ कांच की बोतलों को लैंडफिल में जाने से रोका गया। प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियरों के अनुसार, इस बदलाव ने कंक्रीट के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ इसके embodied carbon को भी कम किया।

कंक्रीट में सीमेंट की जगह रिसाइकिल किए गए कांच का इस्तेमाल करने से निर्माण के दौरान 5,000 टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम हुआ। इसकी वजह यह है कि पारंपरिक सीमेंट निर्माण में ऊर्जा की अधिक खपत होती है और इससे बड़ी मात्रा में ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है।

JPMorgan की इस इमारत में पर्यावरण से जुड़े कई अन्य फीचर भी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक यह टावर ऑल-इलेक्ट्रिक है, नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होता है और इसमें पानी के स्टोरेज व री-यूज सिस्टम से पानी की खपत कम करने की व्यवस्था भी है। निर्माण स्थल से निकली करीब 97 प्रतिशत सामग्री को रिसाइकिल, दोबारा इस्तेमाल या अपसाइकिल किया गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button