विदेश

इस प्रकार के आयोजन भारत- ब्रिटेन संबंधों को नयी ऊचाइंयों पर ले जायेंगे: केसी त्यागी

  • यूके संसद में आयोजित हुआ ‘लंदन इंटरनेशनल समिट एंड अवार्ड्स 2025’, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
  • गाजियाबाद की जनता ने सांसद चुना तो अंतर्राष्टÑीय स्तर पर मिली ख्याति

लंदन (यूके)। जनता दल यू के मुख्य सलाहकार एवं गाजियाबाद के पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि भारत- ब्रिटेन के बीच लगातार संवाद होने से दोनों देशों के संबंधों को नयी ऊचाइयां मिलेगी। केसी त्यागी ब्रिटिश संसद के हाउस आॅफ कॉमन्स में वैश्विक नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने एवं भारत-ब्रिटेन व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देने हेतु हउउ वङ मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा लंदन इंटरनेशनल सम्मिट एंड अवार्ड्स 2025 के समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

पिछले तीन वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिसके पहले तीन संस्करण हाउस आॅफ लॉर्ड्स में आयोजित किए गए थे। इस वर्ष के आयोजन की थीम रही: भारत और यूके वैश्विक एवं व्यापारिक संबंधों का एक नया अध्याय।

केसी त्यागी ने कहा कि इस आयोजन का हाउस आॅफ कॉमन्स में होना इस मंच को ऐतिहासिक महत्व प्रदान करता है। यह गौरव का क्षण है। उन्होेंने कहा कि ब्रिटिश संसद का उद्घाटन 1700 में हुआ था, जबकि भारत में संसद 1927 में अस्तित्व में आई। दोनों देशों में लोकतंत्र का बड़ा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत दो पूर्व सांसद मौजूद है। इसके साथ ही उन्होंने गाजियाबाद के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गाजियाबाद की जनता ने उन्हें संसद में भेजा था जिस कारण वे अंतर्राष्टÑीय स्तर पर भारत की बात रखने में सक्षम हुए।

सम्मेलन के प्रारंभ में डॉ. हरिओम त्यागी (चेयरमैन, वर्ल्ड क्रिकेट काउंसिल एवं संपादक-इन-चीफ, आॅब्जर्वर डॉन) के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर जोर देते हुए साझा प्रगति के रास्ते रेखांकित किए। इस मौके पर पॉल स्कली, पूर्व सांसद एवं मंत्री, ब्रिटिश सरकार ने कहा वे भारतीय उद्यमियों का यूके में स्वागत करते हैं और व्यापारिक साझेदारी के हर संभव अवसर के लिए तत्पर हैं। पूर्व यूके वीरेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद ने कहा प्रेरणादायक आयोजन का हिस्सा बनना गर्व की बात है। डॉ. मरगूब त्यागी, डॉ. संजीव बंसल, मनिंदर जैन और अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था वर्ल्ड क्रिकेट काउंसिल का ब्रोशर लॉन्च, जिसे डॉ. हरिओम त्यागी द्वारा अनावरण किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ल्ड क्रिकेट लीग का आयोजन 2025- 26 में दुबई में किया जाएगा, जिसमें 6 देशों की फ्रेंचाइजिÞयाँ भाग लेंगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button