विदेश

शांति वार्ता को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, बोले-हम पुतिन से बातचीत के लिए तैयार

रूससे जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रूस से समझौते के लिए यूक्रेन तैयार है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं. जेलेंस्की ने आगे कहा कि ‘बातचीत से इनकार करना WW3 का इशारा’ है. रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है. रूसी सेना यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को लगातार निशाना बना रही है. रूसी हमले से यूक्रेन लगभग तबाह हो चुका है. मगर यूक्रेनी सेना हार मानने को राजी नहीं है. यूक्रेन सेनी रूसी सैनिकों का डटकर सामना कर रही है.

दोनों देशों के बीच यह युद्ध कब खत्म होगा, यह कहना को मुश्किल है, लेकिन इस युद्ध में रूस को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि 20 मार्च यानी आज तक 14700 रूसी सैनिक मारे गए हैं. इसके अलावा मंत्रालय ने कहा कि इस युद्ध में अब तक रूस के कई हथियार नष्ट हुए हैं. मंत्रालय ने दावा किया कि रूस के 118 हेलिकॉप्टर, 96 एयरक्राफ्ट और 476 टैंक समेत कई हथियारों को नष्ट कर दिया गया है. बता दें कि दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन युद्ध विराम को लेकर कोई ठोस हल नहीं निकल सका. वहीं संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार, यूक्रेन में युद्ध की वजह से अब तक करीब 65 लाख से अधिक लोग देश छोड़कर जा चुके हैं.

शनिवार को भी जेलेंस्की ने किया था शांति और सुरक्षा वार्ता का आह्वान

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोद‍िमीर जेलेंस्की ने शनिवार को भी रूस के साथ बिना देरी के शांति और सुरक्षा वार्ता का आह्वान किया था. उन्होंने कहा कि ये रूस के पास अपनी गलतियों से होने वाले नुकसान को सीमित करने का एकमात्र मौका है. यूक्रेन के अधिकारियों से वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने कहा है कि यूक्रेन के तटस्थ दर्जे को लेकर दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए हैं. यूक्रेन के साथ कई दौर की वार्ता करने वाले रूसी प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष व्लादिमीर मेदिंस्की ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्ष यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की कोशिश को छोड़ने और तटस्थ रुख अख्तियार करने को लेकर उत्पन्न मदभेदों को पाटने के करीब पहुंच रहे हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button