फ्लाईदुबई को-पायलट की सोशल मीडिया पोस्ट, महिलाओं को लेकर विवादित विचार

फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमले के बाद ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट की पुरानी गतिविधियों की जांच की जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, उसके करीब 3,000 डिलीट किए गए पोस्टों का विश्लेषण किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2022 की एक कथित पोस्ट में अल-हम्मामी ने लिखा था कि उसकी मां ऐसी बहू तलाश रही थीं जो नकाब पहनने और शादी के बाद काम छोड़ने की शर्त स्वीकार करे। एक अन्य कथित पोस्ट में पुरुषों और महिलाओं के साथ काम करने वाले कार्यस्थलों को लेकर भी आपत्ति जताई गई थी।
हालांकि, इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रामाणिकता को स्वतंत्र रूप से पूरी तरह सत्यापित नहीं किया गया है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, यह भी स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट स्वयं अल-हम्मामी ने किए थे या किसी अन्य व्यक्ति ने उनके अकाउंट का इस्तेमाल किया था।
यह मामला उस घटना की जांच के बीच सामने आया है जिसमें फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। घटना के बाद विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब में उतारा गया और मामले की जांच जारी है।



