अन्य

विधायक विनय वर्मा की सिफारिश पर जेल प्रशासन ने एक कैदी को पैरोल पर किया रिहा। विधायक की हो रही है शोहरतगढ़ में सराहना।

वसीम अख्तर कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।। शोहरत गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने बताया है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड निवासी सरोज कसौधन (44) का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया।मृतका के पति अजय कसौधन जिला कारागार में आठ वर्ष की अपनी सजा काट रहे थे।पति के जेल में होने से मृतका के अंतिम संस्कार में समस्या आ रही थी। जिसके बाद मोहल्ले के व्यापारियों व अन्य लोगों ने मुझको इस समस्या से अवगत करवाया। जिसके बाद मैंने तुरंत ही डीएम पवन अग्रवाल जी व एसपी अभिषेक अग्रवाल जी से बात कर पति को पैरोल पर रिहा करवाने का निर्देश देने का आग्रह किया। जिसके बाद जिले के दोनों युवा व तेजतर्रार आला अधिकारियों व जेल अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी जी के प्रयास से दिवंगत महिला के पति को मंगलवार को पांच घंटे के पैरोल पर रिहा किया गया। जिससे वह अपने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिए। मैं व्यक्तिगत रूप से अपने जिले के दोनों युवा व तेजतर्रार आला अधिकारियों (जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ) और जेल अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे निवेदन व आप सभी के प्रयास से आठ वर्ष से जेल में बंद अजय कसौधन को अपने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलने का मौका मिला।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button