अन्य

मदरहना में पशु आरोग्य मेला लगाया गया। नबी हुसैन – ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल – नौगढ़ सिद्धार्थ नगर।

पशुपालन विभाग में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला प्रदेश के सभी जनपदों में न्याय पंचायत स्तर पर लगाया जा रहा है। उसी के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड नौगढ़ में न्याय पंचायत बेल्टीकर के ग्राम सभा महादेव बुजुर्ग टोला मदरहना में आज नौगढ़ सदर के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राज बहादुर यादव के नेतृत्व में लगाया गया। पशु आरोग्य मेले का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी नौगढ़ देहात के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, ग्राम सभा गनेरा के प्रधान चंद्रजीत जायसवाल तथा ग्राम सभा महादेव बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि के रूप में राम केवल शर्मा उपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गो पूजन करके किया गया। मेले को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी,कर्मचारी गण आपके द्वार पर योजनाओं को लेकर पहुंच रहे हैं इसी के क्रम में पशुपालन विभाग भी आपके दरवाजे पर पशु मेला लगाकर आपको अपने विभाग के योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य कर रहा है।आप सभी पशुपालक भाइयों का इसका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। पशु आरोग्य मेलें को संबोधित करते हुए उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजबहादुर यादव ने कहा कि हम पशुओं की बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर इसी प्रकार से पशु मेला लगाते रहेंगे तथा आप लोगों को सरकार के द्वारा दी गई निशुल्क दवाओं का भी वितरण करते रहेंगे। मेले को संबोधित करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से संकल्पित हैं कि हम आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके पशुओं की स्वास्थ्य की भी रक्षा करें तथा हम पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए समय-समय पर टीकाकरण अभियान,निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम और निशुल्क दवा वितरण के माध्यम से हम आपको लाभान्वित करने का काम करते रहेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 38 बड़े गोवंश महिषवंश पशुओं तथा 186 बकरी के साथ-साथ 700 मुर्गियों के लिए भी निशुल्क क्रिमिनाशक दवा का वितरण किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 86 पशपालकों ने प्रतिभा किया। पशु आरोग्य मेले को सफल बनाने के लिए पशुपालक रामकेवल शर्मा, आशमा, संजय कुमार,स्वामी नाथ, शमशाद अली, इमाम अली सहित पशु चिकित्सालय नौगढ़ सदर की टीम में उमेश पांडे, अशोक कुमार, चंद्रजीत,नागेंद्र यादव,महेंद्र पाल उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button