देश

ममता बनर्जी का ऐलान, बंगाल के 21 लाख मनरेगा श्रमिकों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करेगी राज्य सरकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार 21 फरवरी तक राज्य के 21 लाख मनरेगा श्रमिकों के बैंक खातों में धनराशि अंतरित कर देगी, जिनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। बनर्जी ने शुक्रवार को शहर में बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने 48 घंटे का धरना शुरू किया और केंद्र से विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए “ बकाया राशि” जारी करने की मांग की।

बनर्जी ने धरनास्थल से घोषणा की, “हमें भाजपा से भीख नहीं मांगनी है और न ही भाजपा की भीख चाहिए। 21 फरवरी तक हम उन 21 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में पैसे अंतरित कर देंगे, जिन्हें पिछले तीन साल से काम करने के बाद भी मनरेगा का पैसा नहीं मिला है।” तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरी ताकत से उतरेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button