देश

भाजपा को केजरीवाल की दो टूक-‘मुझे अरेस्ट कर सकते हो, मेरी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे?’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी को आप से खतरा है। केजरीवाल ने आगे कहा है कि आप मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन मेरे विचारों को कैसे गिरफ्तार करेंगे।  शनिवार (17 फरवरी, 2024) को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला और पीएम से दो टूक यह भी पूछा कि- “क्या पीएम नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं?”

भाजपा से मुक्ति आप ही दिला सकती है

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा, “इस देश से भाजपा को मुक्ति आम आदमी पार्टी ही दिलाएगी। दिल्ली में पहले 70 में से 67 सीट आप ने जीती और यहां भाजपा को मात्र तीन सोटों से ही संतोष करना पड़ा था। आप की सरकार बनने पर इन लोगों ने बहुत तंग किया, लेकिन 2020 में एक बार फिर से 70 में से 62 सीटें आम आदमी पार्टी को ही आईं। इसलिए कहता हूं कि इन्हें दिल्ली की हार पचती नहीं है। भाजपा एक राज्य में बिजली मुफ्त करके दिखाए। हमने तो पंजाब और दिल्ली को जीरो पावर कट बना दिया है। वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।”

दिल्ली वालों से क्यों बदला लेना चाहते हो

केजरीवाल ने विधानसभा में अपने भाषण में आगे कहा, “बड़े दर्द के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि इन लोगों ने केजरीवाल के काम को रोकने की लगातार कोशिशें कीं लेकिन केजरीवाल रूका नहीं। इन लोगों ने अस्पतालों में दवाई बंद करवा दी, टेस्ट बंद करवा दिए। ये गंदे और घटिया सोच के लोग हैं। ये लोग खुद को राम भक्त कहते हैं और ऐसा काम करते हैं। इन लोगों को पाप लगेगा।” उन्होंने आगे कहा, “तुम्हारी (बीजेपी की) दुश्मनी केजरीवाल से है तो दिल्ली वालों से बदला क्यों लेते हो। क्या करना चाहते हो, दिल्ली के लोगों को मारना चाहते हो क्या?”

‘मनीष सिसौदिया हिमंता नहीं ‘

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘यह किसी के बाप की जागीर है क्या।”दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मनीष सिसौदिया का जिक्र करते हुए कहा, “बीजेपी वालों ने मनीष सिसौदिया को तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन मनीष सिसौदिया कोई हिमंत बिस्वा सरमा नहीं हैं कि उनके आगे झुक जाएगा। भारी दबाव के बावजूद वह दृंढ़ रहे हैं और रहेंगे।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button